पालिकाध्यक्ष ने ज़रूरतमंदों के लिए शुरू की नई मुहिम
Rampur News - पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने नगरवासियों के लिए एक नई मुहिम शुरू की है, जिसमें जरूरतमंद व्यक्तियों को आरआरआर सेंटर के माध्यम से कपड़े, किताबें और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी। मोहल्ला सिंह कालोनी में...

पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों के लिए एक नई मुहिम की शुरूआत की है। जिसमें जरूरतमंद व्यक्तियों को आरआरआर सेंटर के माध्यम से कपड़े, किताबें और जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बताया कि पालिका द्वारा नगर के मोहल्ला सिंह कालोनी में रैन बसेरे के पास एक आरआरआर केंद्र बनाया है। इसमें निर्धन ज़रूरतमंद व्यक्तियों को जरुरी सामान निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएगें। रोजमर्रा में प्रयोग होने वाले कपड़े, जूते, किताबें आदि सामान इसमें शामिल होगा। इसलिए कोई भी नगरवासी आरआरआर सेंटर को यह सभी सामान उपलब्ध करा सकते हैं। ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को दिया जा सके। इस मुहीम की शुरूआत उनके द्वारा की गई है। इसका धीरे-धीरे प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। ताकि संपन्न परिवार इसमें आगे आकर सहयोग करें तथा उनके माध्यम से किसी की ज़रूरत पूरी हो जाए। इसके अलावा पालिका द्वारा भी इसमें सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा बीते शनिवार की शाम लोगों ने इस सेंटर के माध्यम से कई निर्धन परिवारों के ज़रूरतों को पूरा किया। उन्हें गर्म कपड़े और किताबें आदि सामान उपलब्ध करवाया। चेयरमैन के इस कार्य की लोग प्रशंसा कर रहें है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।