Celebration of Pandit Madan Mohan Malviya Jayanti by All India Brahmin Mahasabha सौरभ पाठक जिलाध्यक्ष और अभिषेक शर्मा बने जिला महामंत्री, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsCelebration of Pandit Madan Mohan Malviya Jayanti by All India Brahmin Mahasabha

सौरभ पाठक जिलाध्यक्ष और अभिषेक शर्मा बने जिला महामंत्री

Rampur News - अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। समारोह में दीप जलाकर शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि मुनीश चंद्र शर्मा ने ब्राह्मणों की एकता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष और अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 29 Dec 2024 11:51 PM
share Share
Follow Us on
सौरभ पाठक जिलाध्यक्ष और अभिषेक शर्मा बने जिला महामंत्री

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती मनायी गई। श्री हरि सरस्वती शिशु मन्दिर में आयोजित समारोह में मुनीश चंद्र शर्मा, आर के पांडेय, दिनेश शर्मा और सौरभ पाठक ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। पंडित अतुल मिश्र ने वैदिक मंत्रों द्वारा भगवान परशुराम का पूजन कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुनीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय ने विशाल जन सहयोग से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर विश्व को अचंभित कर दिया। जन सहयोग का इससे बड़ा उदाहरण इतिहास में देखने को नहीं मिलता है। उन्होंने ब्राह्मणों को एकता की संजीवनी प्रदान की।

अध्यक्षता कर रहे किट प्लाई के महाप्रबंधक आर के पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों ने अपने त्याग और बलिदान के बल पर ही भारत को विश्व भर में गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। किंतु आज ब्राह्मण अपने अस्तित्व को भूला हुआ है। इस कारण उपेक्षा का शिकार है। विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सभी ब्राह्मणों को मदन मोहन मालवीय के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। इसके बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमे सौरभ पाठक को जिलाध्यक्ष और अभिषेक शर्मा को जिला महामंत्री, पुनीत पाठक को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। संचालन डॉ मोनिका शर्मा ने किया, अध्यक्षता आर के पांडेय ने की। इस अवसर पर शुभम शर्मा, मयंक शर्मा, अंबर वशिष्ठ, विकास शर्मा, दीपक शर्मा, प्रमोद पांडे, प्रदीप श्रोत्रिय, व्योम वशिष्ठ, गीतांश शर्मा, शिवांग शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।