Rampur News: गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में संगति सहज पाठ जारी

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 20 जुलाई से गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में सहज पाठ साहिब का आयोजन किया गया है। इसमें 50 अंग का पाठ किया गया है। यह पाठ प्रतिदिन रात 8:45 बजे प्रारंभ होता है और नवंबर 2026 में समापन होगा।

Rampur News: गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में संगति सहज पाठ जारी

Rampur News: श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में 20 जुलाई से संगति रूप में सहज पाठ साहिब का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के कुल 1430 अंग में से बीते पांच दिनों में संगत द्वारा 50 अंग पढ़े जा चुके हैं। सहज पाठ प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे प्रारंभ होकर 9:15 बजे तक चल रहा है। इसका समापन नवंबर 2026 में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर होगा। पाठ का वाचन जगमोहन सिंह निमाड़ा एवं जयदीप सिंह द्वारा कराया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे इसमें भाग ले रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRampur News: गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में संगति सहज पाठ जारी