ढकिया में बाबा साहेब, सावित्रीबाई फुले की झांकियां रहीं प्रमुख

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - ढकिया गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। युवक आंबेडकर संघ ने शोभायात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने किया। यात्रा बौद्ध विहार से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस पहुंची। इसमें सामाजिक समरसता से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

ढकिया में बाबा साहेब, सावित्रीबाई फुले की झांकियां रहीं प्रमुख

ढकिया। मंगलवार को ढकिया गांव में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। युवक आंबेडकर संघ के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील सागर ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा बौद्ध विहार से शुरू होकर मस्जिद, चौकी, अस्पताल, पंचायत घर व मुख्य बाजार से होते हुए पुनः बौद्ध विहार पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में संत रविदास व सावित्रीबाई फुले सहित सामाजिक समरसता व जागरूकता से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।बैंड-बाजों की धुन पर युवाओं ने जय संविधान व जय भारत के नारे लगाए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान ब्रह्म सिंह, राजेश कुमार, पुरमेंद्र सागर, लोकपाल सागर, पुष्पेंद्र, विजय सिंह, रामप्रकाश सागर, जसवंत सिंह पप्पू, रंजीत सिंह, जयदेव सिंह आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।