Celebrating the Birth Anniversaries of Madan Mohan Malviya and Atal Bihari Vajpayee at Krishna Temple ब्राह्मण महासभा ने मनाईं मदन मोहन मालवीय की जयंती, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsCelebrating the Birth Anniversaries of Madan Mohan Malviya and Atal Bihari Vajpayee at Krishna Temple

ब्राह्मण महासभा ने मनाईं मदन मोहन मालवीय की जयंती

Rampur News - शाहाबाद रोड़ स्थित कृष्णा मंदिर में ब्राह्मण महासभा ने पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई। इस अवसर पर विष्णु यज्ञ, दीप प्रज्वलन और स्वस्तिवाचन किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 27 Dec 2024 01:35 AM
share Share
Follow Us on
ब्राह्मण महासभा ने मनाईं मदन मोहन मालवीय की जयंती

शाहाबाद रोड़ स्थित कृष्णा मंदिर में ब्राह्मण महासभा की ओर से पंडित मदन मोहन मालवीय और पर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गईं। इस दौरान विष्णु यज्ञ करके पूर्णआहुति दी गईं। बाद में दीप प्रज्वलन कर पांच ब्राह्मणों द्वारा ध्वनि करके स्वस्तिवाचन के साथ दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पमालाएं भेंट करके पुष्पांजलि दी गई। कार्यक्रम में बाल कलाकारों द्वारा वेश-भूषा,मंत्र उच्चारण सहित श्री गणेश वंदना के साथ देशभक्त गीतों की झांकीयां भी प्रस्तुत की गईं हैं। इस अवसर पर नारायण पब्लिक स्कूल रामपुर के द्वारा बाल कलाकारों को पुरस्कार वितरण किए गए हैं। पंडित राधेश्याम शर्मा वासंतेय ने कहा कि आज समाज में शिक्षित होना परम आवश्यक है । इस मौके पर पंडित जागेश्वर दयाल शर्मा,पंडित राम बाबू शर्मा, रामौतार शर्मा,नित्यानंद शर्मा ,गणेश शंकर शर्मा,राजीव कुमार शर्मा,योगेश चंद कौशिक, बृजेश कुमार शर्मा,राकेश कुमार शर्मा,छत्रपाल तिवारी,सोमपाल शर्मा,राम लखन शास्त्री ,रमाशंकर पांडे,हरि शंकर शर्मा,नरेश चंद शर्मा, रामौतार शर्मा ,सुभाष चंद्र शर्मा, अनीता शुक्ला, डॉ रेनू तिवारी, सुमन कौशिक, विश्वनाथ मिश्र, शिव कुमार शर्मा, डॉक्टर कल्पना शर्मा, डॉक्टर विजयलक्ष्मी शर्मा,मोनिका शर्मा,डॉक्टर निधि तिवारी, डां प्रियंका उपाध्याय शुक्ला, ममता शर्मा, प्रीति देवी शर्मा, पुष्पा देवी शर्मा, राजीव कुमार मिश्रा,रामकृष्ण शर्मा, चंद्रमौली शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, कुशल कुमार कौशिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रेनू तिवारी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।