
सीडीओ ने वजीरनगर स्थित मॉडल प्राईमरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण
Rampur News - मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने सोमवार को चमरौआ के वजीरनगर स्थित मॉडल प्राईमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 45 में से 40 बच्चे उपस्थित पाए गए। उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई और एमडीएम शेड की मरम्मत के निर्देश दिए। स्मार्ट क्लास की भी जांच की गई।
मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने सोमवार की सुबह विकास खण्ड चमरौआ के वजीरनगर स्थित मॉडल प्राईमरी स्कूल औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्टाफ उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और स्कूल स्टाफ की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित सहायक अध्यापक ने बताया कि विद्यालय में 03 सहायक अध्यापक तथा 01 शिक्षा मित्र तैनात है। जिनमें एक अध्यापक छुट्टी पर हैं तथा शेष 02 बीएलओ ड्यूटी में लगे हैं। विद्यार्थी उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में विद्यालय में पंजीकृत 45 बच्चों में 40 उपस्थित पाये गये। सीडीओ ने कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों से मिड-डे मिल तथा पाठ-पाठन के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।
साथ ही विद्यालय में स्थापित एम०डी०एम० शेड का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय एमडीएम शेड गंदा मिला और शेड में जगह-जगह कुछ टाईल्स टूटे पाये गये। जिस पर नाराजगी व्यकित करते हुए सीडीओ ने शीघ्र ही मरम्मत कार्य कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय में नियमित रूप से साफ सफाई कराने व पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक ने बताया कि रोस्टर के अनुसार बच्चों को स्मार्ट क्लास में यूट्यूब चैनल के माध्यम से पढ़ाया जाता है। निरीक्षण के समय रसोईया अनुपस्थित मिली। रसोईया के मानदेय के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया माह अगस्त 2025 तक का मानदेय दे दिया गया है। बीएसए ने बताया कि खाद्यान्न माह दिसम्बर 2025 तक का प्राप्त हो गया है। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, सहा. अध्यापक शोएब अहमद अंसारी व अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




