शाहबाद ब्लॉक का सीडीओ ने किया निरीक्षण, सुधार के निर्देश

Mar 01, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने शाहबाद ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति, ई-ऑफिस प्रणाली और अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा की। सीडीओ ने निर्देश दिए कि शिकायतों का समय पर निस्तारण हो और सभी पत्रावलियां व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखी जाएं।

शाहबाद ब्लॉक का सीडीओ ने किया निरीक्षण, सुधार के निर्देश

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने शाहबाद ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति एवं कार्यालयी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अभिलेखों के रख-रखाव तथा ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में आवास पटल, शिकायत पटल, स्थापना पटल एवं आंकिक पटल से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी पत्र एवं पत्रावलियां व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखी जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अभिलेख सहज रूप से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने शासन, आयुक्त, जिलाधिकारी, जनसुनवाई एवं आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही शिकायतकर्ताओं को समय से कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया। सीडीओ ने विकास कार्यों से संबंधित भुगतान पत्रावलियों को शत-प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों का निष्पादन ई-ऑफिस प्रणाली के जरिए किया जाए, जिससे पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी शाहबाद धीरेंद्रपाल सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), बीएमएम (एनआरएलएम) एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।