
गोवंशीय पशु से टकरा कर कार खड्ड में गिरी
Rampur News - उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। मोहित कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मुरादाबाद से लौट रहे थे, जब अचानक उनके सामने छुट्टा गोवंशीय पशु आ गया। कार के पलटने से दो लोग घायल हुए, लेकिन सीट बेल्ट के कारण बड़ा हादसा टल गया।
हाईवे पर पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर तीन पलटे खाते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोग घायल हो गए। बीते शुक्रवार की रात उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर की आवास विकास कालोनी निवासी मोहित कुमार अपनी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र के साथ मुरादाबाद शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वह देर रात अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में नैनीताल हाईवे स्थित गांव मुल्लाखेड़ा के निकट अचानक उनकी कार के सामने छुट्टा गोवंशीय पशु आ गया। छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में अचानक कार अनियंत्रित हो गई और फिल्मी स्टाइल में तीन पलटे खाकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों समेत राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तीनों कार सवारों को बाहर निकाला और तत्काल से नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया। लोगों ने बताया कि सीट बेल्ट बंधी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




