ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में कैंसर पीड़ित कैदी ने जेल अस्पताल में लगाई फांसी

रामपुर में कैंसर पीड़ित कैदी ने जेल अस्पताल में लगाई फांसी

रामपुर में कैंसर पीड़ित कैदी ने जेल अस्पताल में लगाई फांसी

रामपुर में कैंसर पीड़ित कैदी ने जेल अस्पताल में लगाई फांसी
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 11 Aug 2020 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैंसर पीड़ित कैदी ने अस्पताल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 10 साल से हत्या के मामले में जेल में बंद था। आत्महत्या की घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना रविवार की रात करीब डेढ़ बजे की है। जनपद संभल के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गांव अटवा निवासी तेजपाल पुत्र भीमसेन हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। उसने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वर्ष 2010 में हत्या की थी। तभी से वह जेल में था। इस दौरान अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जेल में सजा काटने के दौरान वह दो साल पहले बीमार हो गया और जांच में कैंसर पाया गया। उसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू से चल रहा था। जेल प्रशासन का दावा है कि उसकी बीमारी लास्ट स्टेज में थी। इससे वह तंग आ गया था। उसने अस्पताल बैरक के अड़गड़े में अंगोछा बांधा और गले में फंदा लगाकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। वह भी रोते-बिलखते पहुंच गए। जेल प्रशासन ने कैदी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।विभाग ने इलाज को दिए थे डेढ़ लाखरामपुर। कारागार विभाग कैदी की बीमारी का इलाज करा रहा था। वह दो साल से कैंसर से पीड़ित था। उसके इलाज के लिए कारागार विभाग ने डेढ़ लाख रुपया दिया था, लेकिन इससे ज्यादा उसके इलाज पर खर्ज हो गया था। रामपुर में भी वह जेल अस्पताल में भर्ती था। यहीं पर उसने आत्मघाती कदम उठाया।कैंसर पीड़ित कैदी ने आत्महत्या कर ली है, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। उसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। वह जेल अस्पताल में भर्ती था। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल अस्पताल की बैरक के अड़गड़े में अंगोछा बांधकर उसने आत्महत्या की। पीडी सलोनिया, जेल अधीक्षक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें