मारपीट करने के आरोप में चार पर केस
Feb 25, 2026 11:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में, यासीन का भाई शारिक पड़ोसी की छत पर खेल रहा था जब अनस ने उसे धक्का दे दिया। शारिक ने अपने घर जाकर इस घटना की जानकारी दी और जब वह शिकायत करने गया, तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी यासीन का भाई शारिक पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। इस दौरान छत पर मौजूद अनस ने धक्का दे दिया। जिसके बाद शारिक ने घर आकर जानकारी दी। पीड़ित शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गया तो वहां उसके साथ मारपीट को गई। आसपास के लोगों ने बचाव कराया,जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनस,अय्यूब,अय्यूब की पत्नी और जुल्फेकार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


