मारपीट करने में दो का शांतिभंग में चालान
Feb 09, 2026 01:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - ढकिया गांव में सुखलाल की बेटी की बरात के दौरान भात पहनाने और डीजे पर डांस करते समय विवाद हुआ। यह विवाद हाथापाई में बदल गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान किया।

ढकिया गांव में सुखलाल की बेटी की बरात शनिवार रात को ढकिया गांव में आई थी। इसी दौरान सुखलाल के ससुराल के लोग उन्हें भात पहना रहे थे। भात पहनाते समय और डीजे पर डांस करते समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में हाथापाई हो गई। मारपीट के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


