यूपी बोर्ड : मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन होगी परीक्षकों की तैनाती

Mar 09, 2026 11:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी है। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद, उत्तर पुस्तिकाएं ट्रकों से भेजी जाएंगी। परीक्षकों की नियुक्ति ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए होगी और मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी भी की जाएगी।

यूपी बोर्ड : मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन होगी परीक्षकों की तैनाती

रामपुर। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर बोर्ड ने तैयारी तेज कर दी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होगी। संकलन केंद्रों से मूल्यांकन केंद्रों तक उत्तर पुस्तिकाएं ट्रकों से भेजी जाएंगी। ट्रक के साथ ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों के लिए अलग से वाहन की व्यवस्था रहेगी। ट्रक में किसी भी कर्मचारी के बैठने की अनुमति नहीं होगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए आनलाइन प्रक्रिया के जरिये परीक्षकों की नियुक्ति होगी। आवश्यकता पड़ने पर मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रक परिषद के पोर्टल पर उपलब्ध प्रतीक्षा सूची से भी परीक्षकों की आनलाइन नियुक्ति की जा सकेगी।

परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की तरह ही कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मूल्यांकन केंद्रों की भी लगातार निगरानी की जाएगी।इंटर विज्ञान की 600 और हाईस्कूल की 700 कापियां ही जांच सकेंगे परीक्षकपरिषद ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी किया है। पहली बार सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के प्रत्येक पृष्ठ पर केंद्रवार गोपनीय न्यूमेरिक नंबर दर्ज किए गए हैं। मूल्यांकन अवधि में कला वर्ग का एक परीक्षक अधिकतम 800 कापियां जांच सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।