ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 13 घायल

बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 13 घायल

अजीमनगर थाना क्षेत्र में हुए खूनी संघर्ष में चार महिला समेत 13 लोग जख्मी हो गए। खेलते समय हुए बच्चों के विवाद को बड़ों ने तूल दिया। इस दौरान दोनों और से जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। झगड़े में...

बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 13 घायल
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 19 Dec 2017 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

अजीमनगर थाना क्षेत्र में हुए खूनी संघर्ष में चार महिला समेत 13 लोग जख्मी हो गए। खेलते समय हुए बच्चों के विवाद को बड़ों ने तूल दिया। इस दौरान दोनों और से जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। झगड़े में दोनों पक्षों की महिलाएं भी कूद पड़ीं और अपनी छतों से खूब पत्थर बरसाए। सूचना पर आई पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला थाना क्षेत्र के शौकतनगर गांव का है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे गांव निवासी राधे और रामस्वरूप के बच्चे गांव में खेल रहे थे। बताते हें इस दौरान दोनों पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया। मामला बड़ा तो मारपीट भी हो गई। मारपीट की सूचना पर दोनों के परिजन अपने समर्थकों के साथ मौके पर आ गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। मामले ने तूल पकड़ा तो मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर मारने लगे। जिसके हाथ में जो आया वह अपने विरोधी पर टूट पड़ा। मामला गंभीर हुआ तो दोनो पक्षों की महिलाओं ने भी कमान संभाल ली और अपनी छतों से पत्थर बरसानें लगीं। पथराव होने से गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों में छिपने लगे। दोनों और से हुई मारपीट में एक पक्ष से राधे, ओमप्रकाश, इंदल, बब्लू, मुनेश, फूलवती, पूजा, गीता और मीनाक्षी जबकि दूसरे पक्ष से रामचंद्र, जगदीश, हरस्वरूप और मीना घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शौकतनगर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को छोड़ा नही जाएगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

-कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी अजीमनगर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें