Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsBlood Donation Camp Organized by Youth Welfare Committee at Bakr Inter College
रक्तदान एक महान सेवा है : शहर विधायक

रक्तदान एक महान सेवा है : शहर विधायक

संक्षेप:

Rampur News - युवा कल्याण सेवा समिति ने बाकर इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। विधायक आकाश सक्सेना ने रक्तदान की महत्ता बताई और समिति के सदस्यों की सराहना की। इस शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया, और...

Sep 05, 2025 04:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

11वां युवा कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में बाकर इंटर कॉलेज रजा टेक्सटाइल ज्वालानगर के मैदान में कीर्तन स्थल पर एक रक्तदान शिविर लगाया। युवा कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम से पूर्व रक्तदान शिविर में नगर विधायक आकाश सक्सेना मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है। इससे लोगोंका जीवन बचाया जा सकता है। समिति द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास से समाज में सेवा ,सहयोग ,और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त संदेश जाता है। नगर विधायक ने समिति के सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर निशुल्क दवाएं भी वितरण गई। रक्तदान करने वालों में किशन यादव, अमन सैनी, अमित जैन, अमित,पीएम श्रीवास्तव, अमन जैन, आशीष सक्सेना समेत 25 लोगों ने रक्तदान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिविर में समिति के अध्यक्ष अमन गर्ग, गोविंद अग्रवाल, श्याम जैन प्रशांत गुप्ता, कमल कुमार तुरैहा, सिद्धार्थ भटनागर, विशाल, अनमोल, अभिषेक सक्सेना, शौर्य, बृजेश कुमार ,अमित कुमार, प्रियांश, आदित्य आदि मौजूद रहे।