ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरमुसलमान और दलितों को टारगेट बना रही भाजपा

मुसलमान और दलितों को टारगेट बना रही भाजपा

रामपुर में बहुजन समाज पार्टी के मुरादाबाद- बरेली मंडल प्रभारी जाफर मलिक ने कार्यालय पर बैठक में कहा कि भाजपा मुसलमानों और दलितों को टारगेट कर रही...

मुसलमान और दलितों को टारगेट बना रही भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 23 May 2022 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर में बहुजन समाज पार्टी के मुरादाबाद- बरेली मंडल प्रभारी जाफर मलिक ने कार्यालय पर बैठक में कहा कि भाजपा मुसलमानों और दलितों को टारगेट कर रही है। सपा और भाजपा आपस में मिले हुए हैं। दोनों ही पार्टियां हिंदू मुसलमान की राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार गरीब की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने बसपा शासनकाल की उपलब्धियां गिनाई। जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव में जी जान से जुट जाए। इस मौके हबीबउर रहमान, राजेश प्रकाश सैनी, गजा अली खान, नजमी खान, पप्पू अली, आमिर अहमद ,शकील रजा खान, बिलाल खान, शाहरुख खान, ऋषि गौतम, सोनू सागर, अरविंद गौतम, सुशील सागर, रिहान खान, मुन्ने खां, तस्लीम, नजमी, मोहम्मद शमी, महेंद्र सागर, दिनेश सागर भी मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें