ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरभाजपा की नीतियां अल्पसंख्यकों के खिलाफ

भाजपा की नीतियां अल्पसंख्यकों के खिलाफ

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। बेकसूर लोगों को गाय और नफरत के...

भाजपा की नीतियां अल्पसंख्यकों के खिलाफ
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 14 Nov 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बिलासपुर। संवाददाता

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। बेकसूर लोगों को गाय और नफरत के नाम पर मारा जा रहा है। रविवार को नगर में पालिका के सभासद परवेज़ खां के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के गांव के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष मकतूब अहमद ने कहा की उनकी पार्टी प्रदेश में तेजी के साथ अपनी पकड़ बना रही है। आने वाले समय में पार्टी से युवाओं को जोड़कर एक मजबूत संगठन तैयार करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी पुरजोर ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। कानून व्यवस्था से लेकर महंगाई और बेरोजगारी तक भाजपा सरकार कोई बेहतर कार्य नही कर पाई है। इस मौके पर अबरार अहमद, जमीर खां, मोहसिन खान, परवेज़ खां सहित आदि लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें