ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरमिलक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनाए पार्टी सदस्य

मिलक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनाए पार्टी सदस्य

भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने क्षेत्र के भैसोंड़ी शरीफ गांव में पौधरोपण किया। उन्होंने वट, आम, अमरूद, बेल आदि के पौधे लगाए। इसके बाद सैनी ने गांव में बूथ चलो अभियान के तहत लोगों को भाजपा की...

मिलक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनाए पार्टी सदस्य
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 22 Jul 2019 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने क्षेत्र के भैसोंड़ी शरीफ गांव में पौधरोपण किया। उन्होंने वट, आम, अमरूद, बेल आदि के पौधे लगाए। इसके बाद सैनी ने गांव में बूथ चलो अभियान के तहत लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीक्षा गंगवार ने बरा खास प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मोबाइल से मिस कॉल द्वारा 100 सदस्य बनाए। इस मौके पर भाजपा नेता कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार,मंडल अध्यक्ष राठौड़ा प्रेमपाल सिंह गंगवार,सुरेश पटेल,विनोद पटेल,मनोज पांडे, प्रेम शंकर पांडे, ऋषि पांडे, राजेंद्र कुर्मी, दामोदर कुमार, रामेश्वर मौर्य, सोमपाल गंगवार, लक्ष्मण सिंह, प्रमोद गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें