
सशक्त लोकतंत्र के लिए चुनाव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक: हरीश
Rampur News - -भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सिविल लाइंस मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठकर अपात्रों के नाम वोटर लिस्ट से हट जाएं। मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी, उतन
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने सिविल लाइंस मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए चुनाव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। एसआईआर के कार्य को गंभीरता के साथ पूरा करना है। ध्यान रहे कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में आ जाएं और अपात्रों के नाम वोटर लिस्ट से हट जाएं। मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित रूप से मतदाता सूची में जोड़ा जाए।

ताकि, चुनाव में कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के अधिक से वंचित न हो। इसके अतिरिक्त प्रथमबार मतदान करने वाले युवाओं की विशेष रूप से पहचान की जाए, जिससे उनके वोट आवश्यक रूप से बनवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय सक्रिय हो जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण जैसे मूलभूत कार्यों में भी पूरी निष्ठा और तत्परता से जुटना है। बैठक में मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाने, लाभार्थी संपर्क अभियान को तेज करने, और युवाओं व नए मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन तब तक पूर्ण रूप से प्रभावी नहीं हो सकता, जब तक बूथ स्तर पर हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ काम न करे। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनावी जागरूकता और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना भी है, और इसके लिए मतदाता जागरूकता सबसे बड़ा साधन है। मंडल अध्यक्ष अन्नू सक्सेना, सभासद हरिबाबू राज, अशोक सैनी, प्रमोद कुमार रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


