ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरटांडा में भाजपा का चला सदस्यता अभियान

टांडा में भाजपा का चला सदस्यता अभियान

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहें सदस्यता अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मोहल्ला नबाबपुरा, मुख्य बाजार में सदस्यता...

टांडा में भाजपा का चला सदस्यता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 14 Nov 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

टांडा। संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहें सदस्यता अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मोहल्ला नबाबपुरा, मुख्य बाजार में सदस्यता अभियान चलाकर सभी धर्मों के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री विजेंदर सिंह, नीलेश कुमार वर्मा ने मिलकर डोर टू डोर के अलावा सदस्यता अभियान का कैम्प लगाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई, साथ ही लोगों को पार्टी की गतिविधियों, योजनाओं के विषय में भी बताया। पार्टी की नीतियों को समझकर लोग भाजपा से जुड़ रहें है। कैम्प के दौरान विजेंदर सैनी, नीलेश वर्मा, राजकुमार सैनी, वाहिद अली, दिनेश सैनी, कैला सिंह, बबलू आदि मौजूद रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें