Rampur News: पुलिस ने की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
Rampur News: बिलासपुर कोतवाली में शनिवार को ईद-मिलादुन्नबी त्योहार को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सीओ हर्षिता सिंह ने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस निर्धारित रूट से निकाला जाए और भाईचारे का संदेश फैलाया जाए। नागरिकों ने सड़क मरम्मत की भी मांग की।

Rampur News: बिलासपुर कोतवाली में शनिवार को आगामी ईद-मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ हर्षिता सिंह ने त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी निर्धारित रूट से ही निकाला जाए। त्योहार के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व आपसी भेदभाव और नफरत नहीं, बल्कि भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करें।
प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने भी समाज के लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों ने जुलूस से पहले नगर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। इस मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, बच्छन भाई रिजवी, शादाब अली खां, सज्जन मियां, मोहसिन खां, अब्दुल समद, इख्तेसार हुसैन खां, फैजान खां, नाजिम खां, गुच्छन खां, भूरा खां, जफर सुखनैन, चंदू खां आदि मौजूद रहे।


