ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबिलासपुर के जंगलों में तेंदुआ घुसने की अफवाह पर नगरवासियों में दहशत

बिलासपुर के जंगलों में तेंदुआ घुसने की अफवाह पर नगरवासियों में दहशत

आबादी से सटे जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों के होश उड़े हैं। बुधवार शाम तेंदुए के नजर आने के बाद खेतों में काम रहे किसान वहां से भाग निकले। बामुश्किल जान बचाई। दहशतजदा किसानों के साथ ही आबादी...

बिलासपुर के जंगलों में तेंदुआ घुसने की अफवाह पर नगरवासियों में दहशत
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 30 Aug 2018 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

आबादी से सटे जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों के होश उड़े हैं। बुधवार शाम तेंदुए के नजर आने के बाद खेतों में काम रहे किसान वहां से भाग निकले। बामुश्किल जान बचाई। दहशतजदा किसानों के साथ ही आबादी में बसर करने वाले लोग अब घर से बाहर निकलने तक में भी कतरा रहे हैं।

वन अफसरों से तेंदुए को वन क्षेत्र में छोड़े जाने की मांग की है। उधर, वन अफसर ऐसी किसी सूचना से इन्कार कर रहे हैं।मामला नगर से सटे विशारत नगर कालोनी का है। कालोनी के निकट जंगलों में बुधवार शाम एक तेंदुआ दिखाई दिया। जानकारी आम लोगों को होने पर उनके होश उड़ गए। तेंदुए की दहशत में लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। शाम ढ़लते ही सभी घरों में कैद हो जाते हैं। कालोनीवासियों का कहना है की बुधवार शाम वे लोग अपनी धान की फसल की नराई में लगे थे। इसी बीच उन्होंने पास के एक गन्ने के खेत के बाहर तेंदुआ बैठा देखा। इसके बाद सभी लोग आनन फानन सड़क पर आकर खड़े हो गए।

शोर मचाया तो आस-पास से भी लोग वहां जमा हो गए। भीड़ और शोर के बीच तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका। शहर के नजदीक जंगल में तेंदुए के आने की सूचना शहर में फैलने से आबादी में दहशत का माहौल है। गुरुवार को भी दिन भर यह चर्चा का विषय बना रहा। उधर, वन अफसर ऐसे किसी मामले की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने ऐसी किसी सूचना से इन्कार किया। फिलहाल तेंदुए की दहशत हर ओर बनी है।और लेाग कालोनी में घरों के भीतर कैद होने को मजबूर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें