Rampur News: शिविर में स्काउट वर्ग में महाराणा प्रताप टोली आईं प्रथम
Rampur News: बिलासपुर के डीएवी इंटर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन हुआ। शिविर में लुकमान वेस्ट स्काउट तथा अन्हा बी बेस्ट गाइड चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्काउट-गाइड के निस्वार्थ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Rampur News: बिलासपुर के मोहल्ला विशारदनगर स्थित डीएवी इंटर कालेज में शनिवार को चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन हुआ। शिविर में लुकमान वेस्ट स्काउट तथा अन्हा बी बेस्ट गाइड चुना गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रेमपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, सण्डा गीत, प्रार्थना, ध्वज, शिष्यचार के संबंध में समझाया। स्काउट मास्टर मोहन सिंह ने स्काउट और गाइड को गांडे, बंधन आदि बनाना सिखाया और उनके महत्त्व पर प्रकाश डाला। समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कुलविन्दर सिंह बाजवा ने जिला-प्रशिक्षण आयुक्त को सम्मानित करते हुए अभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि स्काउट-गाइड समाज की सच्ची सेवा करते है।
उनकी सेना निस्वार्थ सेवा है। साथ ही उन्होंने स्काउट-गाइड के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं दूसरी ओर शिविर में स्काउट वर्ग में महाराणा प्रताप टोली ने प्रथम, महात्मा गांधी टोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गाइड वर्ग में टेन्ट बनाने में कोयल टोली ने पहला, तुलसी टोली ने दूसरा, जबकि मोर टोली ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉपी प्रतियोगिता में पुष्पेन्द्र कुमार ने प्रथम, आदिल हसन ने द्वितीय तथा मोहम्मद कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र पाल गंगवार, जयपाल सिंह, अमित कुमार पांडेय, हरीश कुमार, राहुल मण्डल, कंचन सिंह, अनम, शविस्ता आदि शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कंचन सिंह ने किया।

