ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबिलासपुर विधानसभा में बलदेव औलख का स्वागत

बिलासपुर विधानसभा में बलदेव औलख का स्वागत

नवगठित जल शक्ति मंत्रालय के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का नये पदभार मिलने के बाद प्रथम आगमन पर बिलासपुर में स्वागत किया गया। शनिवार को करीब एक बजे के समय बिलासपुर पहुंचे मंत्री का सबसे पहले केमरी...

बिलासपुर विधानसभा में बलदेव औलख का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 31 Aug 2019 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

नवगठित जल शक्ति मंत्रालय के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का नये पदभार मिलने के बाद प्रथम आगमन पर बिलासपुर में स्वागत किया गया। शनिवार को करीब एक बजे के समय बिलासपुर पहुंचे मंत्री का सबसे पहले केमरी तिराहे पर नगर के भाजपाइयों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री अपने काफिले के साथ भाखड़ा डैम पर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्टहाउस पहुंच गए। यहां वह जनता से रूबरू हुए और उन्होंने जनसभा को भी सबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अब विधानसभा में ओर भी तेजी के साथ विकास कराया जाएगा। वह अपने द्वारा किए गए विकास के वायदे को पूरा करले ही दम लेंगें। चाहें इसके लिए उन्हें जितना भी प्रयास करना पड़े, कितनी भी मेहनत करनी पड़े। अब क्षेत्र में टूटी हुए सड़कों के निर्माण का कार्य बहुत तेजी के साथ कराया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे से उन्हें जिताया है, वह उसे कभी टूटने नहीं देंगे और जनता के वोट को विकास में बदलकर ही दम लेंगे। इस मौके पर कुलवंत औलख, अनिल मदान, संतोख सिंह खेरा, चित्रक मित्तल, रवि यादव, हरबंस सिंह तनेजा, अमन मन्नू, प्रत्यक्ष जैन सहित आदि लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें