Rampur News: बाइक धीरे चलाने की सलाह देने पर चार युवकों पर हमला, मामला दर्ज
Rampur News: बिलासपुर में बाइक को धीमी चलाने की सलाह देने पर दोस्तों पर हमला हुआ। घटना में चार युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Rampur News: बिलासपुर। बाइक धीरे चलाने की सलाह देना कुछ दोस्तों को भारी पड़ गया। इस बात से नाराज होकर कुछ युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना में चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात करीब दस बजे कस्बा राजपुर निवासी अरशद अपने दोस्तों के साथ केमरी रोड पर खड़ा था। इसी दौरान वहां से तेज रफ्तार में गुजर रहे बाइक सवारों को उन्होंने धीरे चलने की नसीहत दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
उस समय बाइक सवार वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे अपने साथियों के साथ वापस आए और अरशद व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, घायलों को चोटें आई हैं जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मुख्य घायल की तहरीर पर नगरिया कलां निवासी चंदन, सूरज, सुनील व आकाश के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।


