Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsBiker Reports Theft of Motorcycle at Bhakra Dam Event in Udham Singh Nagar

भाखड़ा डैम स्थित कैनाल विभाग कॉलोनी से बाइक चोरी
संक्षेप:
Rampur News - उधम सिंह नगर के कुलवंत नगर निवासी रंजीत सिंह ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वह शनिवार को भाखड़ा डैम की कॉलोनी में एक समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात जब उन्होंने अपनी बाइक देखी, तो वह गायब थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Nov 24, 2025 11:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
उधम सिंह नगर के थाना गदरपुर के गांव कुलवंत नगर निवासी रंजीत सिंह रविवार की दोपहर कोतवाली पहुंचा। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह शनिवार की शाम नगर की भाखड़ा डैम स्थित कैनाल विभाग की कॉलोनी में आयोजित एक समारोह में बाइक से भाग लेने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी बाइक कॉलोनी में ही खड़ी कर दी थी। देर रात उन्होंने देखा कि उनकी बाइक गायब थी। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




