Rampur News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर,केस दर्ज

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: मुरादाबाद के जयंतिपुर निवासी शाहनवाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके छोटे भाई शान और उसके चचेरे भाई रजा की बाइक को टैंकर ने टक्कर मार दी। यह हादसा 27 अगस्त को हुआ। दोनों घायल हुए हैं और पुलिस ने मामले में टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Rampur News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर,केस दर्ज

Rampur News: मुरादाबाद जिले के जयंतिपुर निवासी शाहनवाज ने शाहबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई शान पुत्र महबूब 27 अगस्त को दोपहर अपने चचेरे भाई रजा पुत्र मोहम्मद रफी के साथ बाइक से शाहबाद की ओर आ रहा था। बाइक शान चला रहा था, जबकि रजा पीछे बैठा था। इसी दौरान शाहबाद-बिलारी मार्ग पर महाकाली मोटर्स के सामने सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। अब पुलिस ने इस मामले में चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर,केस दर्ज