चोरी हुई बाइक का कटा चालान,स्वामी के पास पहुंची जानकारी

Apr 09, 2026 11:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर में काजिम अली की बाइक नमाज पढ़ने के दौरान चोरी हो गई। बाइक गायब होने पर सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि चोर शामली जिले में घूम रहे थे। पीड़ित ने 18 अप्रैल को शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट नहीं हुई। अंत में, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

चोरी हुई बाइक का कटा चालान,स्वामी के पास पहुंची जानकारी

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर निवासी काजिम अली नमाज पढ़ने के लिए गया था। उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी थी। वापस आने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली,जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे में चेक किया। पीड़ित ने 18 अप्रैल को शिकायत की मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। आरोप लगाया कि उसकी बाइक को लेकर चोर शामली जिले में घूम रहे थे,जिस पर यातायात पुलिस ने चालान कर दिया। जिसके बाद पीड़ित तुरंत थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।