Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsBike Theft Allegation Local Resident Claims Shopkeeper Involved
रामलीला देखने गए युवक की बाइक चोरी

रामलीला देखने गए युवक की बाइक चोरी

संक्षेप:

Rampur News - कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुबाबत के निवासी विशाल ने आरोप लगाया कि रामलीला देखने के बाद उनकी मोटरसाइकिल गायब हो गई। उन्होंने दुकानदार को मोटरसाइकिल का ध्यान रखने के लिए कहा था, लेकिन लौटने पर बाइक नहीं...

Sep 14, 2025 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुबाबत निवासी विशाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते मंगलवार को वह क्षेत्र के ग्राम कूप में चल रही रामलीला देखने के लिए गया था। इसी दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर को गांव में स्थित एक दुकानदार के सामने खड़ा कर उसके संज्ञान में डालते हुए चला गया था।आरोप है कि उसने बाइक खड़ी करते हुए दुकानदार को बोला था की ध्यान रखना। दुकानदार परिचित था इसलिए वह बेफिक्र होकर रामलीला देखने चला गया। जब वह रामलीला देखकर वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं थी। जिसको लेकर उसने दुकानदार से अपनी मोटरसाइकिल के बारे में पूछा तो दुकानदार उस के साथ लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिस पर उसे शक हुआ की मोटरसाइकिल गायब करने में उसी का हाथ हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदार से उसकी जान माल का खतरा भी है। उन्होंने दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद की मांग की है।