ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरगंज क्षेत्र में बाइक सवार युवक के गोली मारी

गंज क्षेत्र में बाइक सवार युवक के गोली मारी

गंज थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मार दी,जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही...

गंज क्षेत्र में बाइक सवार युवक के गोली मारी
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरFri, 13 Mar 2020 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

गंज थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मार दी,जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला घेर तोंगा निवासी वसीम की भोट थाना क्षेत्र के इंड्री गांव में कृषि भूमि है। गुरुवार को वह बाइक से इंड्री गांव गए थे। वहां से शाम करीब पांच बजे अपनी जमीन देखकर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि बगी गांव के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागे तो उन पर तमंचे से गोली चला दी। छर्रे उनकी कमर पर लगे, जिससे वह घायल हो गए। फायरिंग की आवाज पर वहां लोग आ गए। उन्हें आता देख हमलावर भाग गए। सूचना पर परिजन आ गए। उसे जिला अस्पताल ले आए। जानकारी मिलने पर गंज कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घायल के परिजनों ने बताया कि चार लोगों ने हमला किया है। उनसे जमीन का विवाद चल रहा है। चारों के खिलाफ तहरीर दे दी है। गंज कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह यादव ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें