ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबेहतर कनेक्टिविटी से होगा विकास: औलख

बेहतर कनेक्टिविटी से होगा विकास: औलख

राज्यमंत्री ने एक सड़क और एक पुल का शिलान्यास कियाटो परिचय 01 बिलासपुर क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते राज्यमंत्री बिलासपुर। हिन्दुस्तान...

बेहतर कनेक्टिविटी से होगा विकास: औलख
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 12 Oct 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क और एक पुल का शिलान्यास कर अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने सभा को संबोधित कर कहा कि पूर्व के विधायक हों या उनकी सरकारें, आज तक सभी ने बिलासपुर विधानसभा को अनदेखा किया। विकास के नाम पर एक ईंट तक नही लगवाई।

दोपहर दो बजे राज्यमंत्री अपने काफिले के साथ डिबडिबा गांव पहुंच गए। वहां उन्होंने विधानसभा को उत्तराखंड सीमा से जोड़ने वाले डिबडिबा मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया और एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डिबडिबा मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी पूर्व के विधायक तथा पूर्व की सरकार ने आज तक सुध नही ली। लेकिन, अब उनकी सरकार में इस सड़क का पुननिर्माण करवाया जा रहा है। बताया की 7 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से इस सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। बाद में वह सुआ नंगला करतारपुर गांव पहुंच गए और वहां उन्होंने एक पुल का शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि, पुल का निर्माण 1 करोड़ 20 लाख की लागत से होगा। कहा कि इस पुल के निर्माण से दर्जनों गांवो की बरसो से चली आ रही एक बहुत बड़ी समस्या का निदान हो जाएगा। राज्यमंत्री ने यहां एक सभा को संबोधत कर कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई हैं, तब हर तरफ विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। इससे विपक्षी पार्टियां बौखलाई हुई हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रह जनता को गुमराह करने के प्रयास में लगी हुई हैं। मगर भाजपा ने सभी विपक्षी दलों की राजनीती को समटेकर रख दिया है। इस मौके पर रुद्रपुर विधायक राज कुमार ठुकराल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, हरजिंदर सिंह, गुरकीरत सिंह औलख, गुरमीत सिंह भट्टी, संतोख सिंह खेरा, रवि यादव सहित आदि लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें