कैस और आरिका ने भरा सबसे तेज फर्राटा, मेडल जीते

कैस और आरिका ने भरा सबसे तेज फर्राटा, मेडल जीते

संक्षेप:

Rampur News - फोटो- शाहबाद05---शाहबाद के ऊंचगांव के स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।के स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभ

Dec 10, 2025 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन ऊंचगांव स्थित खेल स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ नागरिक राम किशोर पांडेय ने फीता काटकर किया। संविलियन विद्यालय सोहना की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की सुंदर शुरूआत की। बीडीओ धीरेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि और मनरेगा एपीओ पुनीत दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। करीब दिनभर प्राइमरी व जूनियर स्तर चलीं प्रतियोगिताओं में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक फजल आफाक ने बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी गोला फेंक, चक्का फेंक, कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और समूह गान जैसी स्पर्धाएं कराईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विभिन्न स्पर्धाएं सम्पन्न कराईं। सबसे तेज फर्राटा बालकों में कैस और बालिकाओं में आरिका चौधरी ने भरा, उन्होंने प्राइमरी स्तर की पचास मीटर दौड़ में बाजी मारी। इसी तरह प्राइमरी की 100 मीटर दौड़ में सोहना के कपिल, भंवरकी जदीद की दया, 200 मीटर दौड़ में लश्करगंज के पंकज, भंवरकी की भारती, 400 मीटर में लश्करगंज के गोविंद, भंवरकी की दया, बालक कबड्डी में खंजीपुरा और बालिकाओं में रम्पुरा टीम, ,खो-खो में सोहना की दोनों टीमें अव्वल रहीं। इसी तरह जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में शिवचरन, भीतरगांव की गौरी, 200 मीटर में नितिन, गौरी, 400 मीटर में प्रमोद यादव, सुहावा की पिंकी, लंबी कूद में लश्करगंज के मनीष, बंदार की गुंजन, गोलाफेंक में ऊंचागांव के गौरव, लश्करगंज की नेहा, चक्का फेंक में भीतरगांव के साहिल, नेहा, कबड्डी में अनवा की दोनों टीम और खो-खो में दोनों टीमें लश्करगंज की विजयी रहीं। सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी अब जिले की तैयारी करेंगे। वरिष्ठ शिक्षक नेता आनंदप्रकाश गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, एसआरजी प्रदीप भटनागर, एआरपी मोईन मियां, आलोक मिश्रा, अजीम खां, मोहम्मद खालिद खान, दिलशाद वारसी, जफर बेग प्रमुख रूप से रहे। समापन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर जोर दिया।