Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsBar Welfare Association Elections Scheduled Key Dates Announced for President and Other Positions

बार वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम जारी

Rampur News - बार वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है। मतदाता सूची का प्रकाशन 30 दिसंबर को होगा। चुनाव 15 जनवरी को होंगे और परिणाम उसी दिन शाम 5 बजे तक घोषित किए जाएंगे। सभी महत्वपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 28 Dec 2024 11:21 PM
share Share
Follow Us on

बार वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग करने के बाद नए अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसमें पंद्रह जनवरी को चुनाव के बाद परिणाम घोषित किये जाने की चुनाव अधिकारी द्वारा सूचना जारी कर दी गई है। बार वेलफेयर एसोसिएशन में वार्षिक चुनाव को लेकर जारी किए गए कार्यक्रम में मतदाता सूची का प्रकाशन 30 दिसंबर को ढाई बजे तक, मतदाता सूची पर आपत्ति 31 दिसंबर को ग्यारह बजे से तीन बजे तक, आपत्ती निस्तारण एक जनवरी को समय चार बजे तक, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दो जनवरी दो बजे तक, इसके बाद पर्चा बिक्री तीन जनवरी और चार जनवरी को चार बजे तक होगी। सात जनवरी को चार बजे तक पर्चा जमा होंगे। आठ जनवरी को समय दो बजे तक आपत्ति दाखिल की जॉयेगी। पर्चा जांच में आपत्ति का निस्तारण आठ जनवरी को तीन बजे से पांच के बीच होगा। नो जनवरी को ग्यारह बजे से तीन बजे के बीच नाम वापसी होगी। इसके बाद पंद्रह जनवरी को दस बजे से तीन बजे के बीच मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन ही पंद्रह जनवरी को पांच बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी समर सिंह चौहान, उप चुनाव अधिकारी पृथी सैनी द्वारा दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें