मॉर्निंग क्लब रामपुर ने बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर को 3-2 से पराजित किया

Apr 04, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - क्रीड़ा भारती एवं आंबेडकर क्लब रामपुर द्वारा आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट में मॉर्निंग क्लब रामपुर ने बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से हराया। पहले हाफ में मॉर्निंग क्लब ने 1-0 की बढ़त बनाई, जबकि दूसरे हाफ में बंगाली कॉलोनी ने गोल किया।

मॉर्निंग क्लब रामपुर ने बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर को 3-2 से पराजित किया

क्रीड़ा भारती एवं आंबेडकर क्लब रामपुर के तत्वाधान में महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। टूर्नामेंट के छठवे दिन का मैच मॉर्निंग क्लब रामपुर और बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर की टीम के मध्य खेला गया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के पहले हाफ में ही मॉर्निंग क्लब रामपुर के खिलाड़ी सदान ने मैच 17वें मिनट मे 1 गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला हाफ अपने नाम कर लिया। वही बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर की टीम को पूरे हाफ में संघर्ष करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली।

मैच के दूसरे हाफ के 58वें मिनट में बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर के खिलाड़ी ने शानदार फ्री किक लगाते हुए गोल में तब्दील कर दिया। इसके बाद दोनों ही टीमें एक-एक की बराबरी पर छूट गईं और मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा किया गया। पैनाल्टी शूट आउट में मॉर्निंग क्लब रामपुर ने बंगाली कॉलोनी रुद्रपुर को 3-2 से हरा कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका अजीत कुमार और लाइन मैंन की भूमिका शिवम और हिमेश नें निभायी। पर क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ,अभिषेक लाल, विकास कुमार, महेश कुमार, नीरज चौहान ,राजेंद्र कुमार, आकाश बाबू ,अमित चौहान, नितिन ,इशू ,कमेंटेटर विजेंद्र कुमार सहित दर्जनों फूटबाल प्रेमी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।