कुंडेश्वरी ने सेमीफाइनल में यंगमैन टांडा को 9-0 से हराया

Apr 11, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - क्रीड़ा भारती एवं अंबेडकर क्लब रामपुर द्वारा आयोजित बाबा साहब भीमराव डॉक्टर आंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में कुंडेश्वरी ने यंगमैन टांडा को 9-0 से हराया। कुंडेश्वरी के अजय और विवेक ने बेहतरीन गोल किए। मैच में निर्णायक अजीत कुमार थे।

कुंडेश्वरी ने सेमीफाइनल में यंगमैन टांडा को 9-0 से हराया

क्रीड़ा भारती एवं अंबेडकर क्लब रामपुर के तत्वाधान में महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बाबा साहब भीमराव डॉक्टर आंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को यंगमैन टांडा रामपुर और कुंडेश्वरी की टीम के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में कुंडेश्वरी की टीम से विवेक ने जबरदस्त किक के द्वारा गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 27वे मिनट में कुंडेश्वरी के अजय ने एक बढ़िया पास को गोल में तब्दील कर 2-0 बढ़त बनाकर पहला हाफ अपने नाम कर लिया। मैच के दुसरे हाफ का खेल शुरू होते ही 35वे मिनट में कुंडेश्वरी की टीम के खिलाड़ी अजय ने शानदार हेड के द्वारा तीसरा गोल लगाकर कर अपनी टीम को 3-0 से की बढ़त दिला दी।

वही टांडा की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। परिणामस्वरुप कुंडेश्वरी की टीम ने टांडा को 9-0 से पराजित कर मैच के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका अजीत कुमार और लाइन मैंन की भूमिका आदित्य और शुभम नें निभाई। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मनोज कुमार रामपुर,अभिषेक लाल, विकास कुमार, महेश कुमार, नीरज चौहान,राजेंद्र कुमार, आकाश बाबू ,अमित चौहान, कन्नौज जी, नितिन , वरुण ,रोनित,राज, इशू सहित सेकड़ो फुटबाल प्रेमी उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।