आजम के करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर के रिहाई परवाने जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। 2022 में कई मामलों में जेल भेजे गए थे। शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट से उनकी रिहाई परवाने जारी किए गए हैं। विधिक कार्यवाही पूरी होने के बाद उन्हें बिजनौर जेल से रिहा किया जाएगा।

आजम के करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर के रिहाई परवाने जारी

सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बेहद करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां पांच साल बाद खुली हवा में सांस लेंगे। हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद रामपुर सीजेएम कोर्ट से उनके रिहाई परवाने शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद बिजनौर जेल से उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। मालूम हो कि नगर पालिका की स्वीपर मशीन चोरी प्रकरण से लेकर नियम विरुद्ध सीमा क्षेत्र से बाहर जाकर तालाब के सौंदर्यीकरण करने, चर्चित डूंगरपुर प्रकरण आदि में उनके खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं। सिविल लाइंस, शहर कोतवाली और गंज कोतवाली में दर्ज दर्जनभर से अधिक मुकदमों के चलते वह सितंबर 2022 को जेल भेजे गए थे।

सुरक्षा कारणों से उन्हें मुरादाबाद की जेल से बिजनौर जिला जेल भेजा गया था। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जमानत के लिए याचिकाएं दाखिल की गई थीं। पिछले दिनों हाईकोर्ट से उनकी जमानत हुई थी, जिसका आदेश और जमानती उन्होंने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में दाखिल किए। अजहर अहमद खां के अधिवक्ता इरफान अहमद खां ने बताया कि सीजेएम कोर्ट से पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के रिहाई परवाने जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें बिजनौर जेल के लिए टेलीग्राम करा दिया गया है। वहां विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें रिहा किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।