50 माह बाद जेल से बाहर आए पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के करीबी अजहर अहमद खां शनिवार को सवा चार साल बाद जेल से बाहर आए। उनके स्वागत में सपाइयों ने जोरदार कार्यक्रम आयोजित किया। जेल से बाहर आते ही उन्होंने आजम खां के प्रति वफादारी जताई और जेल के अनुभव साझा किए।

50 माह बाद जेल से बाहर आए पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां

रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बेहद करीबी और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर अहमद खां शनिवार को करीब सवा चार साल (चार साल दो माह) बाद जेल से बाहर आ गए। बिजनौर जिला कारागार से रिहा होने के बाद रामपुर पहुंचे अजहर खां का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। जेल से बाहर आते ही उन्होंने आजम खां के प्रति अपनी वफादारी दोहराते हुए कहा कि उनकी असली ईद उसी दिन होगी, जिस दिन आजम खां और अब्दुल्ला आजम जेल से बाहर आएंगे। पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ चर्चित डूंगरपुर बस्ती प्रकरण, नगर पालिका की स्वीपर मशीन चोरी करने और नियम विरुद्ध तालाब के सौंदर्यीकरण समेत कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों में गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुरादाबाद जेल भेजा गया था, जहां से बाद में उन्हें बिजनौर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद सीजेएम कोर्ट से उनकी रिहाई के परवाने जारी हुए, जो शुक्रवार रात बिजनौर जेल पहुंचे।

जेल के अनुभव पर तंज, 'बिरयानी तो पाकिस्तान में मिलती है'

जेल से बाहर आने के बाद अजहर खां अपने पुराने तेवरों में नजर आए। तंजिया लहजे में उन्होंने कहा, जेल अच्छी चीज है, सबको जाना चाहिए। वहां बहुत कुछ सीखने को मिलता है और यह पता चलता है कि कौन अपना है और कौन पराया। जेल की सुविधाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जेल में बिरयानी नहीं मिलती, वहां दाल-रोटी ही मिलती है। बिरयानी तो पाकिस्तान में मिलती है। उन्होंने रामपुर के एक पूर्व पुलिस अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में धारा 302 के आरोपी 15 दिन में बाहर आ रहे थे, जबकि हमें लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।

Voice of UP

सपाइयों ने किया स्वागत

शनिवार सुबह जब वह जेल से छूटे, तो उन्हें लेने के लिए सपा के प्रदेश सचिव ओमेंद्र चौहान, अमरजीत सिंह और काशिफ खां समेत कई नेता बिजनौर पहुंचे थे। रामपुर स्थित आवास पर पहुंचने पर बार के पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू और अन्य समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका इस्तकबाल किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजहर अहमद खां कितने समय बाद जेल से बाहर आए?
अजहर अहमद खां करीब सवा चार साल (चार साल दो माह) बाद जेल से बाहर आए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।