ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरआजम ने जयाप्रदा को 525 वोटों से पछाड़ा

आजम ने जयाप्रदा को 525 वोटों से पछाड़ा

रामपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला होता जा रहा है। मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही उलटफेर शुरू हो गए हैं। शुरुआती बढ़त ले रहे आजम खां मतगणना बढ़ने के साथ ही पीछे चले गए थे। लेकिन मतगणना आगे बढ़ने के साथ...

आजम ने जयाप्रदा को 525 वोटों से पछाड़ा
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 23 May 2019 09:55 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला होता जा रहा है। मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही उलटफेर शुरू हो गए हैं। शुरुआती बढ़त ले रहे आजम खां मतगणना बढ़ने के साथ ही पीछे चले गए थे। लेकिन मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही उन्होंने बढ़त बना ली है। वह 525 मतों से आगे चल रहे हैं।

शुरुआती दौर में आगे चल रहे गठबंधन प्रत्याशी आजम खां बीच में पीछे हो गए। शुरुआती चरण में आगे चल रहीं भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा 525 वोटों से पीछे हो गई हैं। जयाप्रदा को 14741 वोट मिले हैं तो गठबंधन प्रत्याशी आजम खां को 15266 वोट मिले हैं। वोटों के उलटफेर के कारण वोटरों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें