आजम खां से जुड़े क्वालिटी बार प्रकरण में हुई सुनवाई, तय नहीं हुए आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार मामले में सपा नेता आजम खां जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। भड़काऊ भाषण मामले में भी दस्तावेज तलब किए गए हैं, जबकि गवाह नहीं आने पर सुनवाई टल गई।

आजम खां से जुड़े क्वालिटी बार प्रकरण में हुई सुनवाई, तय नहीं हुए आरोप

रामपुर, विधि संवाददाता। शहर के चर्चित क्वालिटी बार प्रकरण में सपा नेता आजम खां जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। हालांकि, शुक्रवार को भी उन पर आरोप तय नहीं हो सके। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

भड़काऊ भाषण के केस में दस्तावेज तलब

मालूम हो कि सपा सरकार में हाईवे स्थित क्वालिटी बार को खाली कराया गया था। डीसीडीएफ की जमीन पर बनी दुकान को बाद में आजम खां की पत्नी और बेटे के नाम आवंटन किया गया था। इस मामले में प्रशासन की ओर से अनंग राज ने सिविल लाइंस कोतवाली में केस दर्ज कराया था। बाद विवेचना आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था, जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को पत्रावली वास्ते चार्ज फ्रेम पर लगी थी। लिहाजा, आजम खां जिला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान बचाव पक्ष के स्थगन प्रार्थना पत्र के चलते सुनवाई टल गई और आरोप तय नहीं हो सके। कोर्ट ने अब 17 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

भड़काऊ भाषण के मामले में सुनवाई

रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ बिलासपुर कोतवाली में दर्ज भड़काू भाषण मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को दस्तावेज तलब किए हैं। वहीं, दूसरी ओर शहर कोतवाली में दर्ज भड़काऊ भाषण मामले में गवाह नहीं पहुंचा, जिस पर सुनवाई टल गई। इन दोनों मामलों में अब 17 जुलाई को सुनवाई होगी।

सामान्य प्रश्न

आजम खां को कोर्ट में कब पेश किया गया?
आजम खां को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।