ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर पहुंची ग्राम स्वराज जागृति अभियान यात्रा का स्वागत

रामपुर पहुंची ग्राम स्वराज जागृति अभियान यात्रा का स्वागत

ग्राम स्वराज जाग्रति अभियान यात्रा के रामपुर पहुंचने पर ग्राम प्रधान संगठन ने स्वागत किया। यात्रा में प्रधान संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षों के अलावा भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल...

रामपुर पहुंची ग्राम स्वराज जागृति अभियान यात्रा का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 02 Feb 2019 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम स्वराज जाग्रति अभियान यात्रा के रामपुर पहुंचने पर ग्राम प्रधान संगठन ने स्वागत किया। यात्रा में प्रधान संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षों के अलावा भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल रहे।

27 फरवरी को लखनऊ में प्रधान-किसान मिलकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। ग्राम प्रधानों की मांगो को लेकर 28 जनवरी से सहारनपुर से अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी के नेतृत्व मे शुरू हुई यह यात्रा आज पहुंची। अम्बेडकर पार्क पर एकत्र जिलेभर के ग्राम प्रधानों ने उनका स्वागत किया।

यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव और भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने अधिकार हासिल करने के एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि ग्राम पंचायतों के अधिकारों में कटौती और शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

यात्रा का मकसद अधिकार हासिल करना है। पूरे प्रदेश में जाने के बाद 27 फरवरी को लखनऊ मे यात्रा पूरी होगी और लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन होगा। साथ ही हर जिले मे डीएम को मुख्यमंत्री के नाम 6 मांगों का ज्ञापन दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रधान संगठन के नेता बब्बू अली, काशिफ खां, फरीद खां, मोहम्मद नईम, पातीराम लोधी, मोहम्मद अकरम, हारून, मोहम्मद ईसर, राम रतन, चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, नबी अहमद आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें