ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरयातायात नियमों की जागरुकता को लगाए पम्पलेट और रिफ्लेक्टर

यातायात नियमों की जागरुकता को लगाए पम्पलेट और रिफ्लेक्टर

रामपुर। निज संवाददाता यातायात के नियमों की जानकारी के लिए रविवार को भी अभियान...

यातायात नियमों की जागरुकता को लगाए पम्पलेट और रिफ्लेक्टर
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 11 Oct 2020 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

यातायात के नियमों की जानकारी के लिए रविवार को भी अभियान चलाया गया। पुलिस और परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर जागरुकता के लिए पंपलेट और रिफ्लेक्टर लगाए।

पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देशन में द्वितीय त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन भी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता वर्मा व प्रभारी यातायात सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस द्वारा अंबेडकर पार्क, मालगोदाम चैराहा पर ट्रैक्टर ट्राली, ई-रिक्शा, टेंपो, टैक्सी पर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाये गए, जिससे सर्दी के मौसम में दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का प्रचार प्रसार किया गया। जनपद के मुख्य चैराहों सीआरसी चुंगी, माल गोदाम, पनवडिया चैराहे, बरेली गेट, अंबेडकर पार्क आदि स्थानों पर बैनर लगाए गए। वाहन चालकों को पम्पलेट बांटे गये। कोविड-19 के प्रति आमजन को जागरूक भी किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें