औलख ने किया अहरो-शीशगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास
सात मिटर में चौड़ा किया जाएगा मार्ग को सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा बरेली सीमा को जोड़ने वाला यह मार्ग काफी समय से बदहाल पड़ा हुआ था। साथ ही मार्ग...

शनिवार को राज्यमंत्री ने अहरो-शीशगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास कर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा बरेली सीमा को जोड़ने वाला यह मार्ग काफी समय से बदहाल पड़ा हुआ था। साथ ही मार्ग की चौड़ाई कम होनें की वजह से लोगों को कड़ी परेशानियां उठानी पड़ती थीं। लेकिन, अब मार्ग को सात मीटर चौड़ा कर वर्षों पुरानी समस्या को दूर किया जा रहा है।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शाम चार बजे अपने काफिले के साथ नगर के अहरो चौराहे पर पहुंच गए। वहां उन्होंने अहरो-शीशगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। इसके बाद मंत्री ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा पिछले दस-पन्द्रह वर्षों से अहरो-शीशगढ़ मार्ग बदहाल पढ़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि साढ़े 22 करोड़ की लागत से मार्ग की बदहाली को दूर कर इसे सात मीटर में चौड़ा किया जाएगा। ताकि लोगों को होनें वाली परेशानियों से निजात मिल सके। लेकिन, अब मार्ग को चौड़ा कर इस समस्यों को भी दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार, अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, क्रय विक्रय समिति के सभपति रवि यादव, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार समिति के चैयरमैन संतोख सिंह खैहरा, डीसीबी उपसभापति हरजिंदर सिंह, गुरकीरत सिंह औलख, चेतन पारुथी, सलमान अली, गुरमीत सिंह भट्टी, सुरेन्द्र कुमार कुक्कू, बूटा सिंह, जसपाल सिंह, विशाल शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
