दुष्कर्म करने का प्रयास देवर सहित छह पर रिपोर्ट
Rampur News - टांडा के एक गांव में एक महिला के देवर ने 11 फरवरी की रात सोते समय उसके साथ छेड़छाड़ करने के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की चीख पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने अपने देवर और अन्य पांच पर मामला दर्ज कराया है।

टांडा। चौकी सैदनगर क्षेत्र के गांव की महिला के देवर ने ग्यारह फरवरी की रात को सोते समय छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़ित महिला भाभी ने देवर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी सैदनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका देवर सत्यवीर, कपिल, जेठ पप्पू, सास गोमती, चचेरी सास दुलारो, फुफेरी सास शकुंतला सहित सभी लोग एक राय मशबरा होकर जान से मॉरने की नीयत से मारपीट करते है।वही देवर द्वारा गंदी नियत रखी जाती है।
इसी के चलते ग्यारह फरवरी की रात को नो बजे जब वह सो रहीं थी तब देवर कपिल द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। और छेड़छाड़ करने पर महिला द्वारा शोर मचाने पर वह जान से मॉरने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने देवर सत्यवीर, कपिल, जेठ, सास, चचेरी सास, फुफेरी सास सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



