व्यापारी भाइयों पर किया धारदार हथियार से हमला, पत्नी के साथ भी अभद्रता
Rampur News - एक कपड़ा व्यापारी और उसके भाई पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में व्यापारी की पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कुछ दबंगों ने एक कपड़ा व्यापारी और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही व्यापारी की पत्नी से भी अभद्रता की गई। वहीं, इस हमले में दोनों व्यापारी भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नगर के मोहल्ला शीरी मियां निवासी मौ. फैसल कपड़े का व्यापारी है। बीते गुरूवार की देर रात वह अपनी पत्नी के साथ दवाई लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच सब्जी मंडी मार्ग पर खड़ी एक बेतरतीब बाइक पर अचानक उनकी पत्नी का पैर लगने के कारण गिर गई। इस बात से नाराज बाइक स्वामी ने उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा।
पत्नी ने जब गाली गलौच का विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर फैसल का भाई शारिक भी मौके पर आ गया और बात को शांत करवाने का प्रयास करने लगा। लेकिन बाइक स्वामी ने अपने कुछ अन्य साथियों को वहां बुला लिया तथा सभी ने धारदार हथियारों से व्यापारियों भाइयों और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की। धारदार हथियार लगने के कारण फैसल और शारिक दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़ की सूचना पाकर कस्बा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले घायल भाइयों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। लेकिन, वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि घायलों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गांव खौंदलपुर निवासी निम्मी खां और शिब्बी खां पुत्र रईस खां तथा समीर खां, फरहान खां और चार अज्ञात आरोपियों समेत आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


