युवक के साथ मारपीट करने में तीन पर केस
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर में कादिर के बेटे साहिब पर कुछ लोगों ने रास्ते में बैट से हमला किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सादाब, नुमान और खलील के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी कादिर का बेटा साहिब घर आ रहा था। तभी रास्ते में खड़े कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने बैट से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर सादाब,नुमान और खलील के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


