ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरप्रधान पुत्र पर हमला, कोतवाली में दी तहरीर

प्रधान पुत्र पर हमला, कोतवाली में दी तहरीर

आरोपियों के अकेला समझ जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया

प्रधान पुत्र पर हमला, कोतवाली में दी तहरीर
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 14 Jun 2020 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान पुत्र के ऊपर शादी समारोह में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया जैसे तैसे प्रधान पुत्र ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ जान से मारने के आरोप के तहरीर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेगमाबाद निकट अशोकपुर निवासी प्रधान पति मलखान सिंह ने शनिवार की रात बारह बजे कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र गुलशन कुमार गांव में एक व्यक्ति के घर शादी समारोह में गया था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने उनके पुत्र की सहायता की और आरोपितों के चुंगल से बचाकर उसे घर भेज दिया। जिसके बाद आरोपी रात में उनके घर में घुस आए। घर में सो रही पुत्री और पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। घर में तोड़फोड़ करने के बाद घर के बाहर खड़ी उनकी बोलोरो गाड़ी को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से क्षतिग्रस्त कर दिया।आरोप है कि आरोपी अपने साथ अवैध असलहा लेकर आए थे। जिसके कारण वह कुछ नहीं कर सके। उनकी पत्नी ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उन्होंने देर रात घटना के सूचना हंड्रेड डायल कर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची उससे पूर्व ही आरोपी फरार हो गए। प्रधान पति ने पुलिस से भविष्य में आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला करने और जानमाल के नुकसान का अंदेशा जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पति के द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें