Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsAttack on Farmer Leader Pramod Yadav Car Ambush and Serious Injuries
किसान नेता की कार रोककर जानलेवा हमला, दस पर रिपोर्ट दर्ज

किसान नेता की कार रोककर जानलेवा हमला, दस पर रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Rampur News - हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही वायरलहले पिकअप लगाकर रोका गया, इसके बाद आरोपियों ने खिड़की के रास्ते लोहे की राॅड और धारदार हथियार से ताब

Oct 21, 2025 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

रात में घर लौट रहे भाकियू नेता प्रमोद यादव की कार को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। उनकी कार को पहले पिकअप लगाकर रोका गया, इसके बाद आरोपियों ने खिड़की के रास्ते लोहे की राॅड और धारदार हथियार से ताबड़ताेड़ वार किए। इसके बाद आरोपी मरा समझकर फरार हो गए। घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने घायल किसान नेता के फूफा भूप सिंह की तहरीर पर नौ नामजद और कई अज्ञात हमलारोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गंभीर रूप से घायल किसान नेता का रामपुर जिला अस्पताल में उपचार चचल रहा है। काेतवाली क्षेत्र के गांव धुरियाई निवासी प्रमोद यादव भाकियू टिकैत से जुड़े हैं। रविवार की रात वह अपनी स्विफ्ट कार से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में शाहबाद-बिलारी मार्ग पर पहले से घात लगाए रंजीत यादव, उसके भाई संजीव यादव, राजकुमार यादव, निर्दोष यादव, रंजीत के गांव के ही कमल सिंह, राजवीर, मित्तरपुर गांव निवासी गौस मोहम्मद, एहसान खान, नगर के मोहल्ला सादात निवासी आफताब बेग ने पिकअप कार आगे लगाकर प्रमोद की कार रुकवा ली। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे, तलवार, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसी बीच पप्पू सिंह पुत्र भूप सिंह वहां पहुंच गया, उसे देखकर आरोपी मरा समझकर यह कहते हुए और यह तमंचा लहराते हुए फरार हो गए कि प्रमोद का काम खत्म हो गया। आराेपी पिकअप भी मौके पर ही छोड़ गए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि प्रकरण में नौ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।