गलत लोगों के आने का विरोध करने पर महिला को पीटा

Feb 15, 2026 12:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - रामपुर में एक महिला नेत्री ने अपने पति के साथ मिलकर एक महिला पर हमला किया। आरोप है कि महिला के पति ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सिविल लाइंस क्षेत्र का है।

गलत लोगों के आने का विरोध करने पर महिला को पीटा

रामपुर, संवाददाता। गलत लोगों के आने का विरोध करने पर तथाकथित आप की महिला नेत्री ने अपने पति के साथ महिला को जमकर पीटा। आरोप है कि पति ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की पहाड़ी गेट काशीराम कालोनी निवासी एक महिला का कहना है कि उसके क्वार्टर के सामने रहमत जहां का क्वार्टर है। महिला के अनुसार उसका पति बिहार में मजदूरी करता है, जिस कारण वह घर में अकेले रहती है। महिला के अनुसार कुछ दिनों से सामने वाले क्वार्टर में जैनव नाम की महिला अपने पति और बच्चों के साथ रहने लगी है।

जैनव खुद को आम आदमी पार्टी की नेता बताती है। महिला के अनुसार उसके घर में गलत लोग आते हैं, उसने जब विरोध किया तो जैनव रंजिश मानने लगी। आरोप है कि उसने पति के साथ मिलकर घर पर हमला बोल दिया। महिला को दोनों ने जमकर पीटा और आरोपी महिला के पति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद दोनों भविष्य में विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में महिला जैनव और उसके पति अदम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।