ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरअशोक विहार की महिलाओं ने दी आत्मदाह की धमकी, कलक्ट्रेट पर भी गरजे लोग

अशोक विहार की महिलाओं ने दी आत्मदाह की धमकी, कलक्ट्रेट पर भी गरजे लोग

सोमवार को अधिकारी और फोर्स के पहुंचने की सूचना पर अशोक बिहार कालोनी की महिलाओं ने हंगामा किया। कुछ महिलाओं ने आत्मदाह किए जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें लोगों ने रोक...

सोमवार को अधिकारी और फोर्स के पहुंचने की सूचना पर अशोक बिहार कालोनी की महिलाओं ने हंगामा किया। कुछ महिलाओं ने आत्मदाह किए जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें लोगों ने रोक...
1/ 3सोमवार को अधिकारी और फोर्स के पहुंचने की सूचना पर अशोक बिहार कालोनी की महिलाओं ने हंगामा किया। कुछ महिलाओं ने आत्मदाह किए जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें लोगों ने रोक...
सोमवार को अधिकारी और फोर्स के पहुंचने की सूचना पर अशोक बिहार कालोनी की महिलाओं ने हंगामा किया। कुछ महिलाओं ने आत्मदाह किए जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें लोगों ने रोक...
2/ 3सोमवार को अधिकारी और फोर्स के पहुंचने की सूचना पर अशोक बिहार कालोनी की महिलाओं ने हंगामा किया। कुछ महिलाओं ने आत्मदाह किए जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें लोगों ने रोक...
सोमवार को अधिकारी और फोर्स के पहुंचने की सूचना पर अशोक बिहार कालोनी की महिलाओं ने हंगामा किया। कुछ महिलाओं ने आत्मदाह किए जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें लोगों ने रोक...
3/ 3सोमवार को अधिकारी और फोर्स के पहुंचने की सूचना पर अशोक बिहार कालोनी की महिलाओं ने हंगामा किया। कुछ महिलाओं ने आत्मदाह किए जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें लोगों ने रोक...
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 09 Jan 2018 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को अधिकारी और फोर्स के पहुंचने की सूचना पर अशोक बिहार कालोनी की महिलाओं ने हंगामा किया। कुछ महिलाओं ने आत्मदाह किए जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें लोगों ने रोक दिया।

सोमवार को कालोनी में किसी ने सूचना दी कि आज फिर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और फोर्स नोटिस चस्पा करने आ रहे हैं। इस पर कालोनी में लोग एकत्र हो गए। महिलाएं भी घरों से बाहर आ गईं। घर का काम छोड़ महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कालोनी में किसी को नोटिस चस्पा नहीं करने देंगे। उन्होंने पूरी जांच-पड़ताल कर जमीन खरीदी है। साथ ही घ बनाने में जिदंगी की पूरी मेहनत लगाई है। लाखों रुपये से बनाए गए घर को हाथ भी नहीं लगाने देंगे। कुछ महिलाएं घर से मिट्टी के तेल की बोतल और केन ले आईं और आत्मदाह की चेतावनी दी। महिलाओं का कहना था कि अगर उनके आवासों को किसी ने हाथ लगाया तो आत्मदाह कर लेंगी। महिलाएं कालोनी में अधिकारी और फोर्स के पहुंचने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें समझाया और वापस घर भेज दिया।

कालोनी के बाशिंदों ने डीएम कार्यालय पर की नारेबाजी

रामपुर। आगापुर रोड स्थित अशोक बिहार कालोनी के बाशिंदें एकत्र होकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जमीन जमीन खाली कराने के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जमीन पैसा देकर खरीदी है, जिसके अभिलेख उनके पास हैं। इसलिए खाली नहीं करेंगे।

वित्त मंत्रालय ने करीब 41 साल पहले शहर के मुहल्ला दोमहला रोड निवासी शौकत अली की आठ बीघा जमीन कुर्क की थी। जमीन कुर्क कर जिम्मेदारी प्रशासन को सौंप दी गई थी, लेकिन जमीन की खरीद-फरोख्त कर आलीशान बना लिए गए हैं। अ वित्त मंत्रालय जमीन को खाली करा रहा है, जिस पर रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर गए थे और नोटिस चस्पा किए गए, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने हंगामा किया था। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और सांसद डा. नैपाल सिंह से भी मिले थे।

सोमवार को अशोक बिहार कालोनी के बाशिंदें एकत्र होकर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोग काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कहा है कि जमीन पर उनका कब्जा नहीं है, बल्कि जमीन को बाजार भाव में खरीदा गया है। तब मकान बनाए हैं, जिसमें जिंदगी की पूरी जमापूंजी लगा दी है। इसलिए वह जमीन को खाली नहीं करेंगे। उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई को बंद किया जाए।

अशोक बिहार कालोनी में फंस सकते हैं 14 आईएएस

रामपुर। खनन के बाद अब अशोक बिहार कालोनी में भी आईएएस और पीसीएस अधिकारी फंस सकते हैं। वर्ष 1976 से लेकर अब तक अफसर जांच के दायरे में आ सकते हैं।

शहर के मुहल्ला दोमहला रोड निवासी शौकत अली पुत्र नबी अहमद एनडीपीएस एक्ट में पकड़े गए थे, जिन पर सुप्रीम कोर्ट में केस चला था। इस मामले में जुर्माना भी हुआ था, जिसे अदा न करने पर वित्त मंत्रालय को जमीन कुर्क करने का आदेश दिया था। इस पर वित्त मंत्रालय ने शौकत अली की आगापुर के रकवे में करीब आठ बीघा जमीन कुर्क कर ली थी और तहसीलदार को 1976 में रिसीवर बना दिया था, लेकिन प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं निभाई। हालांकि केन्द्र सरकार जमीन कोलेकर फिक्रमंद रही। जिला प्रशासन को 35 बार नोटिस जारी किए गए, फिर भी जमीन की सुध नहीं ली, जिसका नतीजा यह हुआ कि अब जमीन पर कालोनी बन गई। इसलिए वर्ष 1976 से अब तक रहे जिलाधिकारी, एसडीएम सदर और खासकर तहसीलदार सदर फंस सकते हैं। वित्त मंत्रालय की जमीन कैसे बिकती रही और किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। गौरतलब है कि स्वार क्षेत्र में हो रहे खनन को लेकर भी जनपद के कई वर्तमान और पूर्व अधिकारी फंसे हैं। दो पूर्व डीएम के निलंबन का आदेश हो चुका है।

शौकत ने ही कैलाश को बेच दी थी जमीन

रामपुर। वित्त मंत्रालय द्वारा कुर्क की गई जमीन शौकत अली ने ही कैलाश चन्द्र अग्रवाल को बेच दी थी, जिसके बाद उस पर प्लाटिंग कर दी गई। जुर्माना अदा न किए जाने पर शौकत अली की जमीन को कुर्क किया गया था, लेकिन बाद में जब मामला ठंडा हो गया तो शौकत ने ही जमीन बेच दी। तब इस जमीन को शहर के मुहल्ला सराएं गेट निवासी कैलाश चन्द्र अग्रवाल पुत्र जगमोहन सरन ने खरीदा था, जिसके बाद प्लाटिंग कर दी गई। शौकत का दाखिला खारिज भी हो गया था। अब जिन लोगों ने खरीदी है, उन्होंने भी दाखिल खारिज करा दिया है। जब शौकत ने जमीन बेची, तब नहीं बिकना था, जिसे कुर्क किया जा चुका था।

वित्त मंत्रालय ने तहसीलदार को किया था रिसीवर नियुक्त

रामपुर। वित्त मंत्रालय ने जमीन कुर्क कराकर तहसीलदार सदर को रिसीवर नियुक्त किया था, लेकिन प्रशासन ने कभी इसकी सुध ही नहीं ली, जिसके कारण सरकारी जमीन बिकती रही और उस कालोनी बन गई। आगापुर रोड किनारे करीब आठ बीघा जमीन शहर के मुहल्ला दोमहला रोड निवासी शौकत अली पुत्र नबी अहमद की थी, जिसे वित्त मंत्रालय ने कुर्क कराया था। इसके बाद जमीन की देखरेख के लिए तहसीलदार सदर को रिसीवर नियुक्त किया गया था,लेकिन तहसील प्रशासन ने कभी इसकी सुध नहीं ली। इसका नतीजा यह निकला जमीन की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई और उस पर कालोनी बन गई। अब जमीन पर करोड़ों की लागत से बने 107 आवास हैं।

कालोनी में कई लेखपाल और कानूनगो के आवास

रामपुर। अशोक बिहार कालोनी में तहसील के भी काफी कर्मचारी हैं। उन्होंने भी उसी कालोनी में आवास बना रहे हैं, जिनमें कई लेखपाल हैं और कानूनगो भी शामिल हैं, लेकिन अब वे भी इस दायरे में फंस गए हैं।

अशोक बिहार कालोनी के लोगों ने दो दिन का समय मांगा था। मंगलवार को नोटिस रिसीव कराए जायेंगे।

-हामिद हुसैन, तहसीलदार सदर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें