ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरएंटी रोमियो दल ने महिलाओं व लड़कियों को किया जागरूक

एंटी रोमियो दल ने महिलाओं व लड़कियों को किया जागरूक

रामपुर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के...

एंटी रोमियो दल ने महिलाओं व लड़कियों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 19 Oct 2020 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व से जिले भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति एंटी रोमियो दल गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही आत्मरक्षा के उपाय भी बता रहा है।

बीते दिन रविवार को शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर,दनियांपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में एंटी रोमियो दल की मीटिंग की गई। इन दिनों महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का खास जोर है।इस दौरान एंटी रोमियों प्रभारी अंतिमा त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ मिलकर महिलाओं, बच्चियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्वयं रक्षा के लिए महिलाओं को मूमेंट पॉवर1090, पुलिस112 व घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नम्बर 181 के बारे में बताया। जिसके चलते आत्मरक्षा कानून और अधिकार के बारे में जानकारी दी है। इस दौरान एसआई अमर सिंह राठौर ,कांस्टेबल नितिन ,महफूज बेग,महिला कांस्टेबल अंतिमा त्रिपाठी, आशा, अलका, निशा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें