दढ़ियाल में पांच हजार की घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार
Rampur News - मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा। एसडीएम ने निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की है।

दढ़ियाल। मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को कस्बे में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल के खिलाफ थाना टांडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, एसडीएम ने आरोपी के खिलाफ निलंबन की विभागीय प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। स्वार निवासी मुजाहिद पुत्र अब्दुल खालिक की जमीन दढ़ियाल क्षेत्र में स्थित है। इस जमीन की विरासत दर्ज कराने के लिए मुजाहिद पिछले काफी समय से लेखपाल शंभू कुमार के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि लेखपाल काम करने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।
लेखपाल की हठधर्मिता से परेशान होकर मुजाहिद ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन यूनिट) के मुरादाबाद कार्यालय में कर दी।शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन यूनिट ने जाल बिछाया और लेखपाल को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की। सोमवार दोपहर जैसे ही लेखपाल ने टांडा-बाजपुर रोड स्थित शान कॉम्प्लेक्स के पास मुजाहिद से केमिकल लगे नोट लिए, पहले से मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने जब मौके पर ही लेखपाल के हाथ धुलवाए, तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके के राजस्व कर्मियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।थाने में दर्ज हुआ केस, निलंबन की तैयारीएंटी करप्शन की टीम गिरफ्तार लेखपाल को लेकर थाना टांडा पहुंची, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम टांडा, राजकुमार भास्कर ने बताया कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


